6 फ़रवरी 2017 - 19:42
ईरान की जवाबी कार्यवाई, कुछ अमेरिकी कंपनियों और व्यक्तियों पर लगाया जाएगा प्रतिबंध।

ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता का कहना है कि अमेरिकियों के आक्रामक और धमकियों वाले बयानों का तेहरान के निकट कोई महत्व नहीं है, जबकि कुछ अमेरिकी संस्थाओं और व्यक्तियों पर जो आईएस जैसे आतंकवादी संगठनों का समर्थन कर रहे हैं, प्रतिबंध लगा के सूची जल्द ही जारी की जाएगी

अबनाः ईरानी विदेश मंत्रालय के  प्रवक्ता का कहना है कि अमेरिकियों के आक्रामक और धमकियों वाले बयानों का तेहरान के निकट कोई महत्व नहीं है, जबकि कुछ अमेरिकी संस्थाओं और व्यक्तियों पर जो आईएस जैसे आतंकवादी संगठनों का समर्थन कर रहे हैं, प्रतिबंध लगा के सूची जल्द ही जारी की जाएगी।
रिपोर्ट के अनुसार ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता बहराम कासमी ने तेहरान के खिलाफ वाशिंगटन के रुख के बारे में कहा: जहां तक ​​मिसाइल परीक्षणों और ईरान के आंतरिक मामलों का संबंध है तो यह ईरानी सरकार और संप्रभुता से जुड़ा हुआ है और हमें किसी की परामर्श और बातचीत करने की जरूरत नहीं है।
उन्होंने कहा कि अमेरिका की नई सरकार को अपने पैरों पर खड़े होने तक अब भी पर्याप्त समय की आवश्यकता है और यह सरकार अभी स्थायी नहीं है जिसके बयानों में भी विरोधाभास पाया जाता है जबकि कुछ बयान धमकी और आक्रामक हैं इसलिए ये बयान तेहरान लिए कोई महत्व नहीं रखते क्योंकि पिछले तीन दशकों से यही बयान सुनते आ रहे हैं लेकिन समय बीतने के साथ साथ शर्तें दूसरों पर लागू हो जाती हैं।
उनका ईरान के खिलाफ अमेरिका के नए प्रतिबंध के बारे में कहना था, "हमारे पास अमेरिका  की अनुचित और गलत कार्वाईयों के मुक़ाबले में कुछ विशेष उपाय मौजूद हैं और वह यह कि हम इस्राईल के साथ साथ कुछ अमेरिकी कंपनियों और व्यक्तियों पर प्रतिबंध लगा सकते जो आईएस जैसी आतंकवादी संगठनों का समर्थन करते हैं।
ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने प्रतिबंध में शामिल संस्थाओं और व्यक्तियों की सूची जल्द से जल्द जारी करने की भी खबर दी।
गौरतलब है कि नई अमेरिकी सरकार ने परमाणु समझौते का पालन करने की बजाय कुछ ईरानी कंपनियों पर नए प्रतिबंध लगाये हैं।