6 फ़रवरी 2017 - 19:27
ईरान को आतंकवाद का समर्थक बताये जाने से सहमत नहीं है।

रूसी विदेशमंत्री के सहायक सर्गेई रियाबकोव ने ईरान के मिसाइल परिक्षण के बाद लगाए गए अमेरिकी प्रतिबन्धों को खेदजनक बताते हुए कहा कि हमे इन प्रतिबंधों पर अफ़सोस है ।

क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि रूस ट्रम्प द्वारा ईरान को आतंवाद का समर्थक बताये जाने से सहमत नहीं है। उन्होंने कहा कि विश्व समस्याओं को लेकर वाशिंगटन और मास्को का मत अलग अलग है लेकिन यह मतभेद हमारे सम्बन्धों में बाधा नहीं बनना चाहिए। उन्होंने ईरान को लेकर अमेरिका से सम्बन्धं पर पड़ने वाले असर के जवाब में कहा कि अधिकतर वैश्विक समस्याओं में हमारे और अमेरिका के बीच मतभेद है लेकिन यह मतभेद दिव्पक्षीय सम्बन्धों के आड़े नहीं आना चाहिए।
ज्ञात रहे कि रूसी विदेशमंत्री के सहायक सर्गेई रियाबकोव ने ईरान के मिसाइल परिक्षण के बाद लगाए गए अमेरिकी प्रतिबन्धों को खेदजनक बताते हुए कहा कि हमे इन प्रतिबंधों पर अफ़सोस है ।
ज्ञात रहे कि शुक्रवार को ही ट्रम्प ने ईरान से सम्बन्धित १३ व्यक्तियों सहित १२ कंपनियों पर प्रतिबन्ध लगाया था।