6 फ़रवरी 2017 - 08:49
ट्रम्प ने किया स्टेचू ऑफ़ लिबर्टी का सिर क़लम।

जर्मनी की प्रसिद्ध मैग्ज़ीन “डर स्पीगल” के नए प्रकाशन के कवर पेज पर अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का एक स्केच प्रकाशित किया है जिस में वह

अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना: अलअरबिया के अनुसार जर्मनी की प्रसिद्ध मैग्ज़ीन “डर स्पीगल” के नए प्रकाशन के कवर पेज पर अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का एक स्केच प्रकाशित किया है जिस में वह स्टेचू ऑफ़ लिबर्टी का सिर काट कर अपने हाथ में थामे खड़े हैं।
साप्ताहिक पत्रिका के कवर पेज पर यह स्केच अमरीकी कलाकार एडेल रोडरीगज़ ने बनाया है। स्केच में ट्रम्प के एक हाथ में अमरीकी स्टेचू ऑफ़ लिबर्टी का कटा हुआ सर है और दूसरे हाथ में चाकू लिए खड़ें है जिससे ख़ून की बूँदें टपक रही हैं।

कवर पेज के बाईं ओर लिखा हुआ है “सबसे पहले अमरीका”, नए अमरीकी राष्ट्रपति का नारा
पत्रिका के मुख्य संपादक ने जर्मन समाचार एजेंसी से बातचीत में कहा कि हमारे कवर पर अमरीकी राष्ट्रपति इस प्रतीक का सिर काट रहे हैं जो 1886 से अमरीका में प्रवासियों और शरणार्थियों का स्वागत कर रही है।
जर्मन अखबार "बेल्ड" ने सीधे तौर पर इस स्केच की तुलना आईएस के पूर्व ब्रिटिश जल्लाद मोहम्मद अमवाज़ी उर्फ जेहादी जौन से की है जो संगठन की ओर से जारी वीडियो क्लिपों में बंधकों के कटे हुए सरों के साथ दिखाया जाता था।