अबनाः ट्रम्प प्रशासन की संघीय अदालत के फैसले पर पुनर्विचार की अपील भी अमेरिकी अदालत ने खारिज कर दी है।
अहलेबैत समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका की अदालत ने ट्रम्प प्रशासन की वह याचिका खारिज कर दी, जिसमें अदालत से अनुरोध किया गया था कि आप्रवासियों पर प्रतिबंध के कार्यक्रम को निलंबित करने के संघीय अदालत के आदेश को निलंबित किया जाए।
न्याय विभाग ने सैन फ्रांसिस्को की अपील कोर्ट में वाशिंगटन की अदालत के इस फैसले के खिलाफ पुनर्विचार का अनुरोध किया था, कल भी वाशिंगटन की एक और अदालत के न्यायाधीश जेम्स रॉबर्ट ने डोनाल्ड ट्रम्प के इस कार्यकारी आदेश को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया था।
अदालती फैसले के खिलाफ अमेरिकी न्याय विभाग ने पुनर्विचार याचिका दायर की जिसकी सुनवाई 3 सदस्यीय खंडपीठ ने की और ट्रम्प प्रशासन की संशोधित याचिका खारिज कर दी गई।
गौरतलब है कि डोनाल्ड ट्रम्प ने 27 जनवरी को ईरान, यमन, सीरिया, लीबिया, सूडान, इराक और सोमालिया के नागरिकों पर 4 महीने तक अमेरिका आने पर प्रतिबंध लगाया था।
डोनाल्ड ट्रम्प के फैसले के खिलाफ खुद अमेरिकी जनता उठ खड़ी हुईं और जनता अपने ही राष्ट्रपति के खिलाफ विरोध करते हुए सड़कों पर उतर आई है।
अमेरिकी राष्ट्रपति को एक और झटका
ट्रम्प प्रशासन की संघीय अदालत के फैसले पर पुनर्विचार की अपील खारिज।
5 फ़रवरी 2017 - 18:36
समाचार कोड: 809663
अमेरिका की अदालत ने ट्रम्प प्रशासन की वह याचिका खारिज कर दी, जिसमें अदालत से अनुरोध किया गया था कि आप्रवासियों पर प्रतिबंध के कार्यक्रम को निलंबित करने के संघीय अदालत के आदेश को निलंबित किया जाए