अमेरिका-सऊदी गठबंधन के अपराधों की छानबीन करने वाले लीगल सेंटर ने यमनी जनता पर सऊदी अरब की आक्रमकता के 680 दिनों की रिपोर्ट पेश करते हुए लिखा है कि इस अवधि में सऊदी अरब ने लगभग 12000 बेगुनाह नागरिकों को मौत की घाट उतारा है।
अल-आलम टीवी की रिपोर्ट के अनुसार सामने आए आंकड़ों के अनुसार इन 680 दिनों में सऊदी अरब ने लगभग 12 हज़ार आम लोगों को शहीद किया है जिसमें 1856 औरतें और 2542 मासूम बच्चे भी शामिल हैं।
इसी प्रकार घायल होने वालों के जो आंकड़े सामने आये हैं वह इस प्रकार हैं।
15 हज़ार 603 लोग घायल हुए हैं जिनमें 1945 महिलाएं और 2337 मासूम बच्चे शामिल हैं।
मरने वालों तथा घायल होने वालों के इन आंकड़ों के साथ साथ आज के यज़ीद सऊदी अरब ने बड़े स्तर पर बुनियादी सुविधाओं, व्यापारिक केंद्रों, आवासीय कालोनियों, पर्यटन स्थलों, कारखानों, सड़कों, पुलों, बिजली घरों और खाद्ध साम्रगी के गोदामों को निशाना बनाया है।
5 फ़रवरी 2017 - 18:11
समाचार कोड: 809653