सद्र मूवमेंट के नेता मुक़्तदा अल सद्र ने कहा है कि अमेरिका को अपने देश से अल्पसंख्यकों का बहिष्कार करने से पहले इराक से अमेरिकनों को निकाल लेना चाहिए।
रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने ट्रम्प के सात मुस्लिम देशों के नागरिकों पर अमेरिका आगमन पर प्रतिबंध लगाने वाले आदेश के जवाब में ट्वीट किया है कि अमेरिका का इराक सहित किसी भी देश में घुसे चले आना अहंकार और अभिमानी व्यवहार है।
ज्ञात रहे कि अमेरिका ने अभी कुछ दिन पहले एक आदेश पारित किया है जिससे इराक सहित सात मुस्लिम देशों के नागरिकों पर अगले ९० दिनों तक अमेरिका आने पर पाबन्दी लगा दी गयी है !
दूसरी और हश्द अल शाबी के आधिकारिक प्रवक्ता अहमद अल एसडी ने कहा है कि अमेरिका के इस निर्णय के बाद हम अपील करते है इराक कि भूमि पर अमेरिकियों का प्रवेश बिल्कुल बन्द हो और देश के कोने कोने से एक एक अमेरिकी को भगा दिया जाना चाहिए !
29 जनवरी 2017 - 17:51
समाचार कोड: 808112
सद्र मूवमेंट के नेता मुक़्तदा अल सद्र ने कहा है कि अमेरिका को अपने देश से अल्पसंख्यकों का बहिष्कार करने से पहले इराक से अमेरिकनों को निकाल लेना चाहिए।