29 जनवरी 2017 - 17:24
अमेरिका, ट्रम्प समर्थक ने न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर मुस्लिम महिला से की अभद्रता।

ट्रम्प समर्थक ने न्यूयॉर्क के जान एफ कैनेडी अंतरराष्ट्रयी एयरपोर्ट पर डेल्टा एयरवेज की कर्मचारी राबिया खान पर हमला करते हुए गाली गलौच की।

ट्रम्प समर्थक ने न्यूयॉर्क के जान एफ कैनेडी अंतरराष्ट्रयी एयरपोर्ट पर डेल्टा एयरवेज की कर्मचारी राबिया खान पर हमला  करते हुए गाली गलौच की।
अधिकारियों के अनुसार ५७ वर्षीय हमलावर रोबिन रोर्डज़ वरचेस्टर शहर का निवासी है वह कह रहा था की अब ट्रम्प सरकार है और ट्रम्प तमाम मुसलमानो को अमेरिका से निकाल फेकेंगे अब तुम्हारे आतंक को कम करने का समय आ गया है।
क्वीन्स के मजिस्ट्रेट रिचर्ड ब्राउन ने खबर दी है की ये घटना बुधवार रात को हुई जब मिस खान अपनी ड्यूटी पर थी और आरोपी फ्लाइट  के इंतज़ार में था।
मिस खान हिजाब लगाती है आरोपी ने मिस खान को देखते है अभद्र भाषा का प्रयोग किया और दरवाज़े पर घूंसे मारे जो जाकर राबिया खान से टकराया।
इस घटना से हतप्रभ राबिया ने जब इसका कारण जानना चाहा तो आरोपी ने उन्हें गालियां देते हुए लाते मरना शुरू कर दी।
राबिया जान बचने के लिए अपने दफ्तर से भागने लगी तो आरोपी ने गलियां देते हुए मारपीट का क्रम जारी रखा।
आरोपी ने इस्लामी हिजाब का मज़ाक उड़ाते हुए कहा कि वह जान नहीं पाया था कि खान महिला है या पुरुष क्योंकि उसकी पीठ मेरी ओर थी आरोपी को नस्लभेद के आप में गिरफ्तार कर लिया गया है।
ज्ञात रहे के ट्रम्प ने अपने भाषणों में मुसलमानो के अमेरिकी में प्रवेश पर पाबन्दी लगाने कि वादा किया था और शपथ ग्रहण के बाद वह   सीरिया पाकिस्तान लेबनान ईरान सहित सात इस्लामी देशो के लोगों को अधिक जाँच पड़ताल होने तक वीज़ा देने से रोक चुके हैं।