मुक़्तदा सद्र ने मंगलवार के दिन एक बयान जारी किया और कहा है कि अमेरिकी दूतावास को बैतुल मुक़द्दस ट्रांसफर करने का अमेरिकी फैसला इस्लाम के खिलाफ जंग का ऐलान समझा जाएगा उन्होंने कहा कि ज़रूरी है इस बैतुल मुक़द्दस की सुर के लिए कुछ क़दम उठाए जाएं जैसेः
१. क़ुद्स कि आज़ादी के लिए एक विशेष सेना गठित की जाए।
२. अरब गठबंधन इस अतिक्रमण को रोकने के लिए कोई सख्त क़दम उठाए या इस्तीफा दे अथवा उसको भंग कर दिया जाए।
३. इस्लामिक सहयोग संगठन सिर्फ दिखावटी न हो इसे चाहिए के मैदान में आकर कुछ काम करे।
४. इस्लामी देशो को अमेरिका और इस्राईल के दूतावासों विशेष कर अमेरिकी दूतवास को पूरी तरह से न सही कुछ समय के लिए बंद कर देना चाहिए।
५. इराक में अमेरिकी दूतावास को पूरी तरह से बंद करना।
उन्होंने कहा कि अगर अमेरिका अपने इस क़दम से पीछे हटता है तो माना जायेगा कि वो मुस्लिम और अरब देशो कि साथ एक नया अध्याय शुरू कर रहा है जिसका वादा डोनाल्ड ट्रम्प अपने भाषणों में करते रहे है कि वह किसी देश के मामले में दखल नहीं देंगे उनके लिए अमेरिकी हित सर्वोपर्रि हैं।
24 जनवरी 2017 - 19:09
समाचार कोड: 807072
मुक़्तदा सद्र ने मंगलवार के दिन एक बयान जारी किया और कहा है कि अमेरिकी दूतावास को बैतुल मुक़द्दस ट्रांसफर करने का अमेरिकी फैसला इस्लाम के खिलाफ जंग का ऐलान समझा जाएगा उन्होंने कहा कि ज़रूरी है इस बैतुल मुक़द्दस की सुर के लिए कुछ क़दम उठाए जाएं।