अहलेबैत (अ) न्यूज़ एजेंसी अबना: अलअहद न्यूज के अनुसार, हिजबुल्लाह के जनरल सिक्रेट्री सैयद हसन नस्रुल्लाह ने इस्लामी इंक़ेलाब ईरान के पूर्व राष्ट्रपति आयतुल्लाह हाशमी रफ़संजानी के निधन पर संवेदना प्रकट की है।
हिज़्बुल्लाह के महासचिव ने आयतुल्लाह रफ़संजानी की इंक़ेलाब और प्रतिरोध के लिए दी जाने वाली क़ुर्बानियों का जिक्र करते हुए कहा: मुसलमानों के बीच से एक महान हस्ती कम हो गई है।
उन्होंने कहा है कि आयतुल्लाह रफ़संजानी 34 सालों से प्रतिरोध आंदोलन के बहुत बड़े समर्थक और मददगार थे। मरहूम आयतुल्लाह रफ़संजानी एक मेहरबान बाप की तरह थे जो हर मुश्किल घड़ी में मदद करने के लिए हर समय तैयार रहते थे।
हिज़्बुल्लाह के महासचिव ने अपने शोक संदेश में कहा है कि हम आयतुल्लाह रफ़संजानी के हिज़्बुल्लाह का समर्थन करने को और उनके एहसानों को कभी भूल नहीं पाऐंगे। वह हमारी खुशियों में खुश और दुख के दिनों में दुखी हो जाया करते थे, उन्होंने हमेशा हमारी मदद की और फ़िलिस्तीनियों और प्रतिरोध के समर्थन में हर समय तैयार रहे।
सैयद हसन नस्रुल्लाह ने बल देते हुए कहा कि हज़रत आयतुल्लाह ख़ामेनई की सेवा में आयतुल्लाह रफ़संजानी के निधन पर दिल की गहराइयों से संवेदना प्रकट करता हूँ।
9 जनवरी 2017 - 15:52
समाचार कोड: 803856
हिजबुल्लाह के जनरल सिक्रेट्री सैयद हसन नस्रुल्लाह ने इस्लामी इंक़ेलाब ईरान के पूर्व राष्ट्रपति आयतुल्लाह हाशमी रफ़संजानी के निधन पर संवेदना प्रकट की है।