अहलेबैत (अ) न्यूज़ एजेंसी अबना: सऊदी अरब के प्रमुख शिया धर्मगुरू शहीद आयतुल्लाह शेख बाक़िर निम्र की पहली बरसी के मौके पर हिज़्बुल्ला लेबनान के उप महासचिव '' शेख नईम क़ासिम 'ने सऊदी शाही परिवार को क्षेत्रीय संकट का असली जिम्मेदार बताते हुए चेतावनी दी है सऊदी वहाबी हुकूमत वहाबियत को फैलाने की कोशिश कर रही है।
उन्होंने कहा कि आयतुल्लाह शेख निम्र बाक़िर सऊदी अरब, फिलिस्तीन, बहरैन, लेबनान, इराक और सीरिया की मज़लूम जनता के वास्तविक समर्थक थे। उन्होंने कहा कि आयतुल्लाह शेख निम्र बाक़िर की शहादत आले सऊद की नाकामी का खुला प्रमाण है।
उन्होंने कहा कि ज़ायोनी हुकूमत के साथ संबंध बनाए रखना आले सऊद सरकार की प्राथमिकता है ताकि फ़िलिस्तीनी मुद्दे को अरब जनता के दिल से हमेशा के लिए भुला दिया जाए।
उन्होंने बहरैन में सऊदी बलों की मौजूदगी की ओर इशारा करते हुए कहा कि दुनिया भर में हिंसा को बढ़ावा देने के लिए आले सऊद ने अस्ली इस्लाम के बदले वहाबी विचारधारा को प्रचलित करने की कोशिश की है।
उन्होंने आले सऊद को क्षेत्र के लिए सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा करार देते हुए कहा कि आले सऊद सरकार क्षेत्रीय जनता के खिलाफ अत्याचार और क्षेत्र में अपनी ग़लत नीतियों को लगातार जारी रखे हुए है।
उन्होंने कहा कि शहीद आयतुल्लाह शेख निम्र का खून आले सऊद के पतन का कारण बनेगा।
स्पष्ट रहे कि सऊदी सुरक्षा बलों ने जुलाई 2015 में सऊदी अरब के प्रमुख शिया धर्मगुरू आयतुल्लाह शेख निम्र पर कातिलाना हमला कर उन्हें घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया था जिसके बाद 15 अक्टूबर 2015 को सऊदी अरब की अदालत ने उन्हें निराधार आरोपों के तहत फांसी की सजा सुनाई थी और फिर सऊदी सरकार ने 2 जनवरी 2016 को आयतुल्लाह शेख बाक़िर निम्र को बेरहमी के साथ शहीद कर दिया।
5 जनवरी 2017 - 07:13
समाचार कोड: 802837
आयतुल्लाह शेख निम्र बाक़िर सऊदी अरब के वास्तविक प्रतिनिधि और फिलिस्तीन, बहरैन, लेबनान, इराक और सीरिया की मज़लूम जनता के वास्तविक समर्थक थे।