4 जनवरी 2017 - 08:44

व्हाइट हाउस से जारी किए गए बयान के अनुसार राष्ट्रपति ओबामा शिकागो के मैक कोरमक कन्वेंशन सेंटर में भाषण देंगे।

अहलेबैत (अ) न्यूज़ एजेंसी अबना: व्हाइट हाउस से जारी किए गए बयान के अनुसार राष्ट्रपति ओबामा शिकागो के मैक कोरमक कन्वेंशन सेंटर में भाषण देंगे। कन्वेंशन सेंटर में ओबामा का भाषण सुनने के लिए टिकट का होना आवश्यक है। खयाल जताया जा रहा है कि अपने भाषण में राष्ट्रपति ओबामा अपने समय में किए गए कार्यों के बारे में बात करेंगे। 
समारोह के टिकट बिना किसी कीमत के मैक कोरमक से शनिवार 7 जनवरी से मिलना शुरू हो जाऐंगे। ज्ञात रहे कि अमरीका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प 21 जनवरी से पदभार संभाल लेंगे।