अहलेबैत (अ) न्यूज़ एजेंसी अबना: रिपोर्ट के अनुसार इतवार की सुबह नजफ़ शहर के कादेसिया क्षेत्र में सुरक्षा जांच चौकी के पास हुए कार बम विस्फोट में छह लोग मारे गए और बाईस अन्य घायल हो गए।
मरने वालों में सुरक्षा अधिकारी और आम नागरिक दोनों शामिल हैं।
दूसरी ओर खबरें हैं कि बंदूकधारियों ने नजफ़ के मशखाब क्षेत्र में भी एक सुरक्षा चौकी को अपने हमलों का निशाना बनाया है। इस हमले में होने वाले संभावित जानी नुकसान के बारे में अब तक कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है।
इससे पहले शनिवार को इराकी राजधानी बगदाद के एक व्यस्त बाजार में हुए 2 बम विस्फोटों में 27 लोग मारे गए और दर्जनों घायल हो गए थे।
आतंकवादी समूह आईएस ने बगदाद बम विस्फोट की जिम्मेदारी ली थी।










