अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना: इरना की रिपोर्ट के अनुसार ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने मंगलवार को मास्को में रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ से मुलाकात में दुनिया के विभिन्न क्षेत्रों में आतंकवाद के फैलने के खतरे के बारे में चेतावनी देते हुए कहा कि आतंकवादी किसी भी सीमा को नहीं मानते हैं और तेहरान, मास्को और अंकारा के बीच आतंकवाद के खिलाफ युद्ध के संबंध में वैचारिक सामंजस्य बनाए जाने की जरूरत है।
ईरान के विदेश मंत्री ने अंकारा में रूस के राजदूत की हत्या पर मास्को के साथ ईरानी राष्ट्र और सरकार की ओर से सहानुभूति प्रकट की और कहा कि ईरान आतंकवादियों के खिलाफ लड़ाई के लिए रूसी सरकार के साथ खड़ा है। मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने ईरान और रूस को आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में फ्रंट लाइन पर बताते हुए कहा कि इस संबंध में दोनों देशों का सहयोग सफल रहा है और सीरिया के लोगों को सहायता पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त हुआ है।
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ ने भी इस बैठक में तुर्की में रूस के राजदूत की हत्या की ओर इशारा करते हुए कहा कि इस अपराध से आतंकवादियों के खिलाफ लड़ाई के लिए मास्को की प्रतिबद्धता में अधिक वृद्धि हुई है और आतंकवादी अपने उद्देश्यों को कभी प्राप्त नहीं कर सकेंगे। रूसी विदेश मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि मास्को सीरिया की कानूनी सरकार के समर्थन से हाथ नहीं खींचेगा।
21 दिसंबर 2016 - 17:30
समाचार कोड: 799842
ईरान आतंकवादियों के खिलाफ लड़ाई के लिए रूसी सरकार के साथ खड़ा है और ....