अलआलम टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के रक्षामंत्री ब्रिगेडियर जनरल हुसैन दहक़ान ने जो मंगलवार की सुबह मास्को पहुंचे, रूस के रक्षामंत्री से मुलाक़ात में आपसी रुचि के द्विपक्षीय, क्षेत्रीय व अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर विचार विमर्श किया।
इस मुलाक़ात में क्षेत्रीय परिवर्तनों विशेषकर सीरिया और हलब शहर की स्थिति की समीक्षा की गयी और विचार विमर्श किय गया। मुलाक़ात में इसी प्रकार आतंकवाद से संघर्ष और क्षेत्र को अशांत करने वाले समस्त ख़तरों से निपटने के लिए संयुक्त कार्यवाही जारी रखने और आवश्यक समन्वय बनाने पर बल दिया गया।
रूस के रक्षामंत्री ने इस मुलाक़ात में ईरान के साथ द्विपक्षीय संबंधों के विस्तार में अपने देश की रुचि की ओर संकेत करते हुए कहा कि मास्को, ईरान के साथ सैन्य क्षेत्र में सहयोग विस्तार का इच्छुक है।
रूस के रक्षामंत्री ने यह बयान करते हुए कि मास्को और तेहरान के संबंध, विश्वासबहाली के सर्वोच्च स्तर पर हैं, कहा कि दोनों देश क्षेत्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने संबंधों को विस्तृत करने को तैयार हैं।
20 दिसंबर 2016 - 18:01
समाचार कोड: 799624