19 दिसंबर 2016 - 15:47
पूर्वी हलब के मोहल्लों से नागरिकों के साथ आतंकी भी निकले।

कफ़रिया और फ़ूआ क़स्बे से घायलों व बीमारों को लेकर बसें दक्षिण-पश्चिमी हलब में स्थित रामूसा पास पहुंची जहां सीरियाई सेना और अधिकारियों ने लोगों का स्वागत किया।

कफ़रिया और फ़ूआ क़स्बे से घायलों व बीमारों को लेकर बसें दक्षिण-पश्चिमी हलब में स्थित रामूसा पास पहुंची जहां सीरियाई सेना और अधिकारियों ने लोगों का स्वागत किया। 
समाचार एजेंसी तस्नीम न्यूज़ के अनुसार, सोमवार की सुबह 6 बजे इदलिब के उपनगरीय भाग में स्थित फ़ूआ और कफ़रिया क़स्बों के लगभग 500 लोग 10 बसों पर सवार हुए ताकि हलब जाएं। इस घटना के साथ साथ पूर्वी हलब के मुहल्लों में बचे हुए आतंकी भी बाहर निकल गए। वे आदान-प्रदान की सहमति के परिप्रेक्ष्य बाहर निकले हैं।
तस्नीम न्यूज़ के अनुसार, सोमवार तड़के लगभग 8 बसों पर आतंकी पूर्वी हलब से रामूसा पास से होते हुए राशेदीन इलाक़े गए। इस घटनाक्रम के दौरान मीडिया को दूर रखा गया।
तस्नीम न्यूज़ के पत्रकार ने घेराबंदी में मौजूद कफ़रिया और फ़ूआ कस्बों से आम नागरिकों के निकलने के बारे में कहा कि आदान-प्रदान कार्यवाही के परिप्रेक्ष्य में 14 बसें कफ़रिया और फ़ूआ क़स्बे में दाख़िल होने के लिए तय्यार थीं।
तस्नीम न्यूज़ के पत्रकार ने बताया कि सशस्त्र लोगों की ओर से वार्ता करने वाले पक्ष ने इस बात की गैरंटी दी है कि कफ़रिया और फ़ूआ से बसों के गुज़रने के मार्ग में सुरक्षा प्रदान की जाएगी।