अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना: ईरान की संसद के राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति आयोग के प्रमुख अलाउद्दीन बुरुजर्दी ने कहा है कि रूस ने सीरिया में एस 400 रक्षा मिसाइल स्थापित करके अमेरिका को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया जबकि सऊदी अरब ने यमन में बैर, नफरत और दुश्मनी का बीज बो दिया है।
अलाउद्दीन बुरुजर्दी ने कहा कि रूस ने सीरिया में अपनी मौजूदगी को मज़बूत बनाकर अमेरिका और उसके सहयोगियों की नापाक योजनाओं को नाकाम बना दिया है जबकि अमेरिका, उसके सहयोगी और आतंकवादी मिलकर सीरिया की क़ानूनी सरकार को गिराने की नापाक कोशिश कर रहे थे।
बुरुजर्दी ने सीरिया और इराक़ के बारे में तुर्की की नीतियों की ओर इशारा करते हुए कहा कि तुर्की की इराक़ और सीरिया के बारे में ग़लत नीतियां ख़ुद उसी के नुकसान में हैं। तुर्की को पड़ोसियों के प्रति शत्रुतापूर्ण नीतियों को त्याग देना चाहिए।
बुरुजर्दी ने यमन में सऊदी अरब के आपराधिक, अमानवीय और गैर इस्लामी हमलों की ओर इशारा करते हुए कहा कि सऊदी अरब ने एक मुस्लिम और अरब देश पर आक्रमण करके अपना घृणित चेहरा इस्लामी दुनिया के सामने स्पष्ट कर दिया है सऊदी अरब ने अपने पड़ोसी मुस्लिम और अरब देश के 10 हजार निर्दोष नागरिकों की हत्या करके घृणा, बैर और दुश्मनी का बीज बो दिया है और इसके परिणाम वर्षों तक बाक़ी रहेंगे।
17 अक्टूबर 2016 - 18:15
समाचार कोड: 786130
ईरान की संसद के राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति आयोग के प्रमुख अलाउद्दीन बुरुजर्दी ने कहा है कि रूस ने सीरिया में एस 400 रक्षा मिसाइल स्थापित करके अमेरिका को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया जबकि सऊदी अरब ने यमन में बैर, नफरत और दुश्मनी का बीज बो दिया है।