अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना: धार्मिक स्थलों के पुनर्निर्माण बोर्ड के चीफ़ ने ख़बर दी है कि इमाम अली नक़ी अ. और इमाम हसन असकरी अ. की नई ज़रीह जो ईरान में बनकर तैयार हो चुकी है बहुत जल्द इराक़ रवाना हो जाएगी।
धार्मिक स्थलों के पुनर्निर्माण बोर्ड के चीफ़ हसन पुलारक ने बताया कि इमाम अली नक़ी अ. और इमाम हसन असकरी अ. की नई ज़रीह जिसके बनने का काम ईरान में लगभग 2 साल पहले ख़त्म हो चुका है, बहुत जल्द इराक़ रवाना हो जाएगी।
उन्होंने बताया कि इस नई ज़रीह को बनाने का काम लगभग 6 साल पहले शुरू हुआ था जिसे पूरा होने में 4 साल लगा है और यह ज़रीह लगभग 2 साल से तैयार है लेकिन सिक्योरिटी समस्या की वजह से उसे अब तक सामर्रा स्थांतरित नहीं किया जा सका है।
17 अक्टूबर 2016 - 18:03
समाचार कोड: 786125
धार्मिक स्थलों के पुनर्निर्माण बोर्ड के चीफ़ ने ख़बर दी है कि इमाम अली नक़ी अ. और इमाम हसन असकरी अ. की नई ज़रीह जो ईरान में बनकर तैयार हो चुकी है बहुत जल्द इराक़ रवाना हो जाएगी।