अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना: इराकी सेना और स्वयंसेवी बलों ने मूसेल के दक्षिण में स्थित अलशरकात के पचास प्रतिशत क्षेत्र को आईएस के कब्जे से मुक्त करा लिया है।
रूसिया अलयौम की रिपोर्ट के अनुसार अलशरकात क्षेत्र के स्थानीय अधिकारी अली अलदौदह ने कहा है कि मंगलवार को इराक के सशस्त्र बलों के कमांडर इंचीफ हैदर ऐबादी की ओर से मूसेल की स्वतंत्रता का अभियान शुरू करने की घोषणा के बाद इस क्षेत्र का पचास प्रतिशत इलाक़ा इराक़ी सेना के नियंत्रण में आ गया है। इस ऑप्रेशन में इराकी सेना, स्वयंसेवी बल और क़बीलाई बलों के दस्ते भाग ले रहे हैं।
इन क्षेत्रों में अभियान शुरू होने और आतंकवादियों की हार के बाद आईएस के कई आतंकवादी नैनवा प्रांत के अलहज़र क्षेत्र और करकूक प्रांत के अलहुवैजा क्षेत्र की ओर भाग गए हैं।
उधर इराकी सुरक्षा बलों ने अल-अंबार प्रांत के अल-रतबा क्षेत्र में सैन्य ऑप्रेशन के दौरान आतंकवादियों के कई बख्तरबंद वाहनों को नष्ट कर और दर्जनों आतंकवादियों को मार गिराया है।
21 सितंबर 2016 - 19:01
समाचार कोड: 780576
इराकी सेना और स्वयंसेवी बलों ने मूसेल के दक्षिण में स्थित अलशरकात के पचास प्रतिशत क्षेत्र को आईएस के कब्जे से मुक्त करा लिया है।