21 सितंबर 2016 - 18:56
ईरानी राष्ट्रपति की न्यूयॉर्क यात्रा में कई नेताओं से मुलाक़ात।

इस्लामी रिपब्लिक ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने कहा है कि संयुक्त व्यापक कार्य योजना इटली के पास यूरोप में ईरान के पहले वाणिज्यिक सहयोगी में बदलने के लिए अवसर है।

अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना: इस्लामी रिपब्लिक ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने कहा है कि संयुक्त व्यापक कार्य योजना इटली के पास यूरोप में ईरान के पहले वाणिज्यिक सहयोगी में बदलने के लिए अवसर है।
रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने न्यूयॉर्क में इटली के प्रधानमंत्री मैथ्यू रिंतेंज़ी से मुलाक़ात में कहा कि ईरान और इटली के अधिकारियों के हालिया दौरे, संयुक्त संबंधों में एक महत्वपूर्ण मोड़ और सहयोग के स्तर को बढ़ाने और इसे मजबूत करने के लिए दोनों देशों की जनता और सरकारों की प्रतिबद्धता और मज़बूत इरादे को दर्शाता हैं।
राष्ट्रपति ने आर्थिक, वैज्ञानिक और राजनीतिक क्षेत्रों में संयुक्त सहयोग को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए इस संबंध में ईरान और इटली के प्राइवेट विभागों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया और कहा कि दोनों देशों की सरकारों को व्यापार संबंधों को बढ़ावा देने में प्राइवेट कंपनियों की रुचि को प्रोत्साहित करना चाहिए। उन्होंने संयुक्त व्यापक कार्य योजना की ओर इशारा करते हुए कहा कि दोनों पक्षों को इस समझौते का पाबंद रहना चाहिए और यह क्षेत्र की शांति और स्थिरता को मजबूत बनाने का आधार बन सकता है।