20 सितंबर 2016 - 06:32
न्यूयॉर्क और न्यूजर्सी विस्फ़ोट का आरोपित गिरफ़्तार।

अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों ने न्यूयॉर्क और न्यूजर्सी धमाकों के आरोप में एक अफ़गान मूल के अमेरिकी नागरिक को गिरफ्तार कर लिया है।

अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना: अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों ने न्यूयॉर्क और न्यूजर्सी धमाकों के आरोप में एक अफ़गान मूल के अमेरिकी नागरिक को गिरफ्तार कर लिया है।
सीएनएन के अनुसार अमेरिकी पुलिस ने न्यूयॉर्क और न्यूजर्सी धमाकों के आरोप में वांछित अहमद खान रहामी को गिरफ़्तार कर लिया है। न्यूजर्सी में सोमवार को पांच बमों को निष्क्रिय किया गया था, जबकि न्यूयॉर्क के मेन हेट्टन में हुए विस्फोट में उंतीस लोग घायल हो गए थे। खबरों में कहा गया है कि आरोपी को पुलिस मुकाबले के बाद गिरफ्तार किया गया है। झड़प में एक पुलिस अधिकारी घायल भी हुआ है। उधर अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने जनता से अपील की है कि वे भयभीत न हों बल्कि सुरक्षा एजेंसियों के साथ हर संभव सहयोग करें। उन्होंने ने न्यूयॉर्क और न्यूजर्सी पुलिस की कार्यवाई की प्रशंसा की।
ग़ौरतलब है अमेरिका अफ़ग़ानिस्तान में वर्षों से तालिबान पर हमलों के बहाने निर्दोष जनता को निशाना बनाता रहा है।