ईरान की इस्लामी क्रांति संरक्षक बल आईआरजीसी ने देश के दक्षिणपूर्वी क्षेत्र सरावान में अमरीका और सऊदी अरब से संबंधित एक आतंकी गुट को ध्वस्त कर दिया। इस गुट में नौ आतंकी शामिल थे।
इरना की रिपोर्ट के अनुसार, आईआरजीसी की क़ुद्स ब्रिगेड की इकाई ने पिछले सप्ताह सीस्तान व ब्लोचिस्तान में आतंकवादियों के विरुद्ध कार्यवाही की जिसमें नौ आतंकियों पर आधारित एक टीम को ध्वस्त कर दिया गया।
इस कार्यवाही में सिपाहे पासदारान ने इस गुट के सरग़ना को उसके तीन साथियों के साथ मौत के घाट उतार दिया। यह कार्यवाही सरावान के कूहक नामक सीमावर्ती क्षेत्र में हुई और इसमें जैशुल अद्ल नामक आतंकी संगठन की पूरी टीम तबाह हो गयी। इस कार्यवाही में सेना ने भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद ज़ब्त किए हैं।
11 सितंबर 2016 - 18:39
समाचार कोड: 778384
ईरान की इस्लामी क्रांति संरक्षक बल आईआरजीसी ने देश के दक्षिणपूर्वी क्षेत्र सरावान में अमरीका और सऊदी अरब से संबंधित एक आतंकी गुट को ध्वस्त कर दिया। इस गुट में नौ आतंकी शामिल थे।