अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना: सऊदी अरब पत्रकारों ने ज़ायोनी शासन के साथ राजनयिक सम्बंध बहाल करने के लिए जनमत को गुमराह और राज़ी करने के उद्देश्य से लेख और कॉलम लिखने शुरू कर दिए हैं।
अरब देशों में सक्रिय प्रमुख इस्राईली रिसर्च सेंटर ”मिडिल ईस्ट मीडिया रिसर्च इंफ़ार्मेशन” ने हाल ही में एक रिपोर्ट प्रसारित की है। इस रिपोर्ट में यहूदियों के विरोध से हाथ खींचने और उनके विकास और प्रगति से कुछ सीखने की जरूरत पर जोर दिया गया है।
इस रिपोर्ट में कहा गया है कि सऊदी अरब के प्रिंट मीडिया में हाल में ऐसे लेख और कॉलम प्रसारित हुए हैं जिनकी अतीत में कोई मिसाल नहीं मिलती। इन लेखों में पत्रकारों की ओर से अरब दुनिया ख़ास कर सऊदी अरब में यहूदी विरोधी धारणा को हतोत्साहित करते हुए इस यहूदियत विरोधी धारणा की कड़ी आलोचना की गई है।
14 अगस्त 2016 - 19:26
समाचार कोड: 771988
सऊदी अरब पत्रकारों ने ज़ायोनी शासन के साथ राजनयिक सम्बंध बहाल करने के लिए जनमत को गुमराह और राज़ी करने के उद्देश्य से लेख और कॉलम लिखने शुरू कर दिए हैं