अहलेबैत समाचार एजेंसी अबनाः संवाददाता के साथ बातचीत में ईरान में लेबनान के अमल आंदोलन के प्रतिनिधि ने लेबनान के विरूद्ध इस्राईल की 33 दिवसीय युद्ध की ओर इशारा करते हुए कहा है कि इस्राईल और लेबनान के बीच हुए 33 दिवसीय युद्ध के बाद से अब तक हिज़्बुल्लाह की शक्ति और क्षमता में 10 गुना की बढ़ोत्तरी हुई है इस्राईल ने 33 दिवसीय युद्ध में हर प्रकार के अवैध हथियारों को इस्तेमाल किया था फिर भी हिज़्बुल्लाह को हराने में नाकाम रहा था। और अगर फिर इस्राईल ने किसी भी तरह की मूर्खता की तो इस बार इस्राईल पूरी तरह से नष्ट हो जाएगा।
हिज़्बुल्लाह लेबनान ने 33 दिवसीय युद्ध में इस्राईल की सैन्य शक्ति के तिलिस्म को चकनाचूर कर दिया था।
अमल आंदोलन के प्रतिनिधि ने 33 दिवसीय युद्ध में सऊदी अरब की भूमिका के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि इस्लामी प्रतिरोध के विरोधियों और शत्रुओं में अमेरिका अव्वल है और यह स्पष्ट है कि सऊदी अरब अमेरिका का गुलाम, नौकर और क्षेत्र में सबसे बड़ा सहयोगी देश है इसलिए सऊदी अरब भी इस्लामी प्रतिरोध का पक्का दुश्मन और विरोधी है।
8 अगस्त 2016 - 19:28
समाचार कोड: 770805
ईरान में लेबनान के अमल आंदोलन के प्रतिनिधि ने लेबनान के विरूद्ध इस्राईल की 33 दिवसीय युद्ध की ओर इशारा करते हुए कहा है कि इस्राईल और लेबनान के बीच हुए 33 दिवसीय युद्ध के बाद से अब तक हिज़्बुल्लाह की शक्ति और क्षमता में 10 गुना की बढ़ोत्तरी हुई है