22 मार्च 2016 - 14:23
ईरान ने की बेल्जियम की में होने वाले आतंकी हमलों की कड़ी निंदा।

इस्लामी गणतंत्र ईरान ने बेल्जियम की राजधानी ब्रसल्ज़ में होने वाेल आतंकी हमलों की निंदा की है।

इस्लामी गणतंत्र ईरान ने बेल्जियम की राजधानी ब्रसल्ज़ में होने वाेल आतंकी हमलों की निंदा की है।
ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता हुसैन जाबिरी अंसारी ने अपने एक बयान में ब्रसल्ज़ बम धमाकों की निंदा करते हुए मारे गये लोगों के परिजनों और बेल्जियम की सरकार से सहृदयता व्यक्त की।
हुसैन जाबिरी अंसारी ने कहा कि दुनिया के विभिन्न क्षेत्रों में आतंकवाद की निरंतर घटनाओं से यह पता चलता है कि आतंकवाद और चरमपंथ पूरी दुनिया के लिए ख़तरा है।
उन्होंने कहा कि आतंवाद की समाप्ति के लिए दुनिया को मिलकर प्रयास करना होगा और आतंकवादियों की राजनैतिक , वैचारिक और वित्तीय सहायताओं का क्रम बंद करना होगा।
रात रहे कि बेल्जियम की राजधानी ब्रसल्ज़ में होने वाले श्रंखलाबद्ध धमाकों में अब तक की सूचना के अनुसार, 28 लोग हताहत और लगभग 100 घायल हुए हैं।