ईरान और तुर्की के विदेशमंत्रियों ने अपनी भेंटवार्ता में द्विपक्षीय संबन्धों और क्षेत्रीय परिवर्तनों के बारे में विचार-विमर्श किया।
मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने शनिवार को इस्तांबूल में मौलूद चावूश ओग़लू से भेंट की। इस भेंटवार्ता में उन्होंने कहा कि ईरान, तुर्की के साथ विगत की ही भांति मधुर संबन्धों का इच्छुक है।
विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ़ ने कहा कि ईरान और तुर्की दोनों ने ही व्यापारिक लेनदेन का लक्ष्य 30 अरब डालर निर्धारित किया है। उन्होंने कहा कि तुर्की के प्रधानमंत्री की हालिया तेहरान यात्रा सकारात्मक थी जिसमें विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।
तुर्की और ईरान के विदेशमंत्रियों ने इसी प्रकार सीरिया और इराक़ की संप्रभुता की सुरक्षा की आवश्यकता पर बल दिया।
इस भेंटवार्ता में तुर्की के विदेशमंत्री ने दोनो देशों के संबन्धों में विस्तार की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने आतंकवाद को ईरान तथा तुर्की दोनो देशों के लिए संयुक्त ख़तरा बताते हुए इसके मुक़ाबले पर बल दिया। अपनी तु्र्की यात्रा के दौरान ईरान के विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ़, तुर्की के प्रधानमंत्री और वहां के राष्ट्रपति से भी भेंटवार्ता करेंगे।
19 मार्च 2016 - 13:41
समाचार कोड: 742044
ईरान और तुर्की के विदेशमंत्रियों ने अपनी भेंटवार्ता में द्विपक्षीय संबन्धों और क्षेत्रीय परिवर्तनों के बारे में विचार-विमर्श किया।