यमन के अन्सारुल्लाह आंदोलन ने सऊदी अरब के साथ वार्ता करने पर तैयारी की घोषणा कर दी है।
प्रेस टीवी के अनुसार हौसी आंदोलन की राजनीतिक शाखा के प्रमुख सालेह अस्सम्माद ने सोमवार को एक बयान जारी करके कहा है कि हम हर उस प्रस्ताव का स्वागत करते हैं जिससे यमन पर सऊदी अरब का अतिक्रमण रुक जाए।
उन्होंने सऊदी अरब के साथ बंदियों के तबादले की ओर संकेत करते हुए कहा कि यह सहमति, समझौते का आरंभिक क़दम है और अगर सऊदी अरब, हमले बंद करने में रूचि रखता होगा तो अगला क़दम उठाया जा सकता है।
याद रहे यमन के अंसारुल्लाह आंदोलन ने पिछले सप्ताह एक सऊदी सैन्य अफसर के बदले सात यमनियों को रिहा करवाया था। बंदियों के इस आदान प्रदान के लिए एक यमनी क़बीले ने मध्यस्थता की थी।
अंसारुल्लाह के प्रतिनिधि, सऊदी नेताओं से वार्ता के लिए पिछले सप्ताह रियाज़ गये थे।
यह यात्रा, सात मार्च से गुप्त वार्ता के एक हफ्ते बाद, सऊदी नेताओं के निमंत्रण पर हुई थी।
15 मार्च 2016 - 07:06
समाचार कोड: 741131
हौसी आंदोलन की राजनीतिक शाखा के प्रमुख सालेह अस्सम्माद ने सोमवार को एक बयान जारी करके कहा है कि हम हर उस प्रस्ताव का स्वागत करते हैं जिससे यमन पर सऊदी अरब का अतिक्रमण रुक जाए।