14 मार्च 2016 - 15:58
 इराक़ी विदेशमंत्री ने हिज़्बुल्लाह प्रमुख से की मुलाक़ात।

इराक़ के विदेशमंत्री ने हिज़्बुल्लाह के महासचिव से मुलाक़ात करके प्रतिरोध के मोर्चे के विरुद्ध सऊदी अरब के षड्यंत्रों के बारे में चर्चा की है।

इराक़ के विदेशमंत्री ने हिज़्बुल्लाह के महासचिव से मुलाक़ात करके प्रतिरोध के मोर्चे के विरुद्ध सऊदी अरब के षड्यंत्रों के बारे में चर्चा की है।
इब्राहीम जाफ़री ने दक्षिणी बैरूत के ज़ाहिया क्षेत्र में सैयद हसन नसरुल्लाह से मुलाक़ात की। इस भेंटवार्ता में उन्होंने अरब लीग के विदेश मंत्रियों की बैठक के वातावरण विशेषकर हिज़्बुल्लाह व ईरान के ख़िलाफ़ सऊदी अरब के षड्यंत्र के बारे में बात की।
ज्ञात रहे कि इब्राहीम जाफ़री ने अरब संघ के विदेश मंत्रियों के सम्मेलन में लेबनान के हिज़्बुल्लाह संगठन के महासचिव सैयद हसन नसरुल्लाह को अरब जगत का नायक बताते हुए यह कहा था कि हिज़्बुल्लाह और इराक़ी स्वयंसेवी बल सहित प्रतिरोधकर्ता गुट, अरबों के सम्मान व प्रतिष्ठा का कारण हैं। उन्होंने कहा था कि जो भी हिज़्बुल्लाह और इराक़ के स्वयंसेवी बलों को आतंकी कहता है वह स्वयं आतंकवादी है।
ज्ञात रहे कि फ़ार्स की खाड़ी सहयोग परिषद और अरब लीग के विदेश मंत्रियों ने ट्यूनीशिया व क़ाहेरा में अपनी बैठकों में लेबनॉन के हिज़्बुल्लाह को आतंकी संगठन बताया था जिसपर लेबनान, इराक़ व अल्जीरिया के प्रतिनिधियों ने कड़ी आपत्ति की थी जिसके बाद दोनों ही बैठकों का घोषणापत्र बिना सर्वसम्मति के पारित हुआ था।