12 दिसंबर 2015 - 14:48
कर्बला के ज़ायरीन पर आतंकवादी हमले की योजना विफल। + तस्वीरें

इराकी सूत्रों के अनुसार पिछले अड़तालीस घंटे के दौरान दक्षिण और उत्तरी बग़दाद के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरने वाले ज़ायरीन के खिलाफ आतंकवाद की लगभग दस योजनाऐं समय पर विफल की जा चुकी है।

अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना: इराकी सूत्रों के अनुसार पिछले अड़तालीस घंटे के दौरान दक्षिण और उत्तरी बग़दाद के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरने वाले ज़ायरीन के खिलाफ आतंकवाद की लगभग दस योजनाऐं विफल की जा चुकी है।
बग़दाद आपरेशनल कमांड ने बताया कि सोमवार को चार आत्मघाती हमलावरों की उस समय मार दिया गया जब वह उत्तरी बगदाद के हईयुलजेहाद, सइदिया, लतीफिया, और अश्शअब नामक क्षेत्रों में पैदल चलने वाले ज़ायरीन के बीच घुस कर धमाका करना चाहते थे । एक आत्मघाती हमलावर को दक्षिण बग़दाद के कोईरीश क्षेत्र में ज़ायरीन के बीच घुसने से पहले ही मार दिया गया।

सूचना के अनुसार इराकी सेना ने अलदोरह तेल रिफाइनरी के पास, ज़ायरीन के मार्ग में तैयार हालत में रखी गई एक आत्मघाती जैकेट का पता लगाने के बाद उसे नाकाम कर दिया।
इराकी सुरक्षा बलों ने बाबुल प्रांत में अज़ादारों पर हमले की योजना बनाने वाले आतंकवादियों के एक नेटवर्क को भी तहस-नहस कर दिया है।
गौरतलब है कि इस बार इराक में ज़ायरीन हुसैन (अ) की सुरक्षा का अक्सर प्रबंध इराकी बसीजियों '' हशदुश्शअबी '' के काँधों पर था।