3 जून 2015 - 08:37
 हवाई हमलों में दमिश्क़ से समन्वय न करना अमरीका की ग़लती,

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने कहा कि सीरिया में आतंकवादी संगठन आईएसआईएल के विरुद्ध हमलों में दमिश्क़ सरकार से समन्वय बनाने से अमरीका का इंकार उसकी ग़लती है।

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने कहा कि सीरिया में आतंकवादी संगठन आईएसआईएल के विरुद्ध हमलों में दमिश्क़ सरकार से समन्वय बनाने से अमरीका का इंकार उसकी ग़लती है।
लावरोफ़ ने कहा कि यह समन्वय ज़रूरी है। उन्होंने कहा कि मैं पूरी तरह आश्वस्त हूं कि यह ग़लती थी और अब भी है। लावरोफ़ ने कह कि यह समन्वय होना चाहिए लेकिन हमारे अमरीकी साथी अपने कुछ विशेष विचारों के कारण यह बात समझ नहीं पा रहे हैं।
लावरोफ़ ने अमरीका स्थित ब्लूमबर्त टीवी को इंटरव्यू देते हुए कहा कि तकफ़ीरी संगठन इराक़, सीरिया, लीबिया और अफ़ग़ानिस्तान में आगे बढ़ रहे हैं और यदि उन्हें रोका न गया तो वे बहुत आगे जा सकते हैं और रूस के लिए भी ख़तरा उत्पन्न कर सकते हैं।
रूसी विदेश मंत्री ने कहा कि उन्होंने इराक़ और सीरिया में बहुत प्रगति कर ली है जबकि लीबिया में भी उनका दायरा फैल रहा है, इसी प्रकार अफ़ग़ानिस्तान में भी वह पांव पसार रहे हैं जो मध्य एशिया से दूर नहीं है और मध्य एशिया रूस का दरवाज़ा है।