29 अप्रैल 2015 - 14:50
 आपसी सम्मान के आधार पर पश्चिम के साथ वार्ता जारी रहेगी

विदेश मंत्री ने आपसी सम्मान के आधार पर पश्चिम के साथ वार्ता जारी रखने पर बल दिया है।

विदेश मंत्री ने आपसी सम्मान के आधार पर पश्चिम के साथ वार्ता जारी रखने पर बल दिया है।
मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने, जो एनपीटी की पुनर्समीक्षा बैठक में भाग लेने के लिए न्यूयार्क की यात्रा पर हैं, पीबीएस टीवी चैनल से बात करते हुए कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान, पश्चिम के साथ शत्रुता नहीं चाहता और वह परस्पर सम्मान के आधार पर वार्ता जारी रखेगा। उन्होंने इस सवाल के जवाब में कि क्या ईरान की इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता, अमरीका पर विश्वास नहीं करते? कहा कि बात यह है कि केवल वरिष्ठ नेता नहीं है जिनका ऐसा विचार है बल्कि ईरान की जनता ही ऐसा सोचती है। ज़रीफ़ ने इसबात का उल्लेख करते हुए कि ईरानी जनता को अमरीका की नीयत पर बहुत अधिक शक है, कहा कि यह अच्छी बात नहीं है किंतु यह एक वास्वतिकता है।
ईरान के विदेश मंत्री ने इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता के इस हालिया बयान पर बल देते हुए कि यदि वर्तमान वार्ताएं अच्छी तरह से आगे बढ़ती हैं तो अन्य क्षेत्रों में भी वार्ता की संभावना हो सकती है, कहा कि इसका अर्थ यह है कि क्या अमरीका इस बात के लिए तैयार है कि वह ईरानी जनता के साथ परस्पर सम्मान के आधार पर व्यवहार करे?