यमन की सेना के प्रवक्ता ने देश पर सऊदी हमलों को शत प्रतिशत अतिक्रमण क़रार देते हुए कहा है कि इसका उद्देश्य यमन को बर्बाद करना और उसके आधारभूत ढांचे को तबाह करना है।
प्रेस कांफ़्रेंस को संबोधित करते हुए यमनी सेना के प्रवक्ता कर्नल शरफ़ ग़ालिब लुक़मान ने कहा कि सऊदी अरब, अब तक यमन पर 3120 हवाई हमले कर चुका है। सैन्य हस्तक्षेप के पहले चरण की तुलना में यह हमले अब कहीं घातक और नृशंस हो गए हैं, लेकिन निश्चित रूप से इंसाफ़ होगा और रियाज़ को इन हमलों की भारी क़ीमत चुकानी पड़ेगी।
लुक़मान का कहना था कि अब तक किए गए हमलों में से 2992 हमले नागरिक स्थानों पर किए गए हैं और संभव है कि इन हमलों में घायल होने वाले यूरेनियम की किरणों से प्रभावित हों।
सऊदी अरब, यमन के ख़िलाफ़ हवाई हमलों में यूरेनियम और रेडियोधर्मी बमों का इस्तेमाल कर रहा है और सऊदी अतिक्रमणकारी यमन के सभी शहरों में नागरिकों पर ज़ुल्म के पहाड़ ढा रहे हैं।
यमनी सेना के प्रवक्ता का कहना था कि सऊदी अरब के नरसंहार यमनी सेना की प्रगति को नहीं रोक सका और हमलों ने साबित कर दिया है कि अल-क़ायदा सऊदी शासन का दाहिना हाथ है।
28 अप्रैल 2015 - 18:15
समाचार कोड: 687061
यमन की सेना के प्रवक्ता ने देश पर सऊदी हमलों को शत प्रतिशत अतिक्रमण क़रार देते हुए कहा है कि इसका उद्देश्य यमन को बर्बाद करना और उसके आधारभूत ढांचे को तबाह करना है।