28 अप्रैल 2015 - 18:10
 नागरिकों की रक्षा न कर सके तो इस्तीफ़ा दे देंगे एबादी

इराक़ के प्रधानमंत्री ने कहा है कि यदि वे देश के नागरिकों की जान की सुरक्षा न कर सके तो अपने पद से त्यागपत्र दे देंगे।

इराक़ के प्रधानमंत्री ने कहा है कि यदि वे देश के नागरिकों की जान की सुरक्षा न कर सके तो अपने पद से त्यागपत्र दे देंगे।
हैदर अलएबादी ने मंगलवार को इराक़ी संसद की बैठक में कहा कि अगर वे इराक़ी जनता की जान की रक्षा न कर पाए तो प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफ़ा दे देंगे। उन्होंने तिकरीत में आतंकियों के मुक़ाबले में मिलने वाली सफलताएं ऐतिहासिक एवं ध्यान योग्य रही हैं और यह उपलब्धि सुरक्षा बलों एवं स्वयंसेवी बलों के बीच एकता व समरसता का परिणाम है। उन्होंने इसी प्रकार अलअंबार प्रांत की स्थिति के बारे में कहा कि इस प्रांत में जारी युद्ध का एक तिहाई भाग मानसिक है जिसमें कुछ लोग शामिल हैं और यह बात इराक़ी सैनिकों व स्वयंसेवी बलों पर नकारात्मक प्रभाव डाल रही है। उन्होंने कहा कि इस मानसिक युद्ध को हवा देने वालों को रोका जाना चाहिए।
इराक़ के प्रधानमंत्री ने इस बात का उल्लेख करते हुए कि हम अलअंबार प्रांत से पीछे नहीं हटे हैं, कहा कि रुमादी नगर के लोग अब भी प्रतिरोध कर रहे हैं तथा इस प्रांत के अनेक नगरों के लोग यथावत सेना के समर्थक हैं।