28 अप्रैल 2015 - 18:02
 अलअंबार को मुक्त कराने के लिए हज़ारों स्वयंसेवी तैयार

इराक़ में कर्बला की प्रांतीय परिषद के प्रमुख ने कहा है कि अलअंबार प्रांत को स्वतंत्र कराने के उद्देश्य से सुरक्षाबलों की सहायता के लिए हज़ारों स्वयंसेवी तैयार हैं।

इराक़ में कर्बला की प्रांतीय परिषद के प्रमुख ने कहा है कि अलअंबार प्रांत को स्वतंत्र कराने के उद्देश्य से सुरक्षाबलों की सहायता के लिए हज़ारों स्वयंसेवी तैयार हैं।
अक़ील अलमसऊदी ने मंगलवार को कहा है कि आईएसआईएल के आतंकवादियों से टक्कर लेने के लिए कर्बला और नजफ़ में कम से कम 18 हज़ार स्वयंसेवी तैयार हैं। उन्होंने कहा कि नजफ़ और कर्बला प्रांतों के अधिकारियों ने आतंकवादियों के इन प्रांतों में प्रवेश को रोकने के उद्देश्य से बैठक की है। अधिकारियों ने बताया है कि इन प्रांतों की सीमाओं को आतंकवादियों से सुरक्षित रखने के बारे में योजनाएं बनाई गई हैं।
इसी बीच बद्र स्वयंसेवी संगठन के एक अधिकारी हामिद साहेब अलकरबलाई ने आईएसआईएल को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि उसने कर्बला पर हमला करने का प्रयास किया तो अलअंबार के मरुस्थल को, आईएसआईएल के आतंकवादियों का क़ब्रस्तान बना दिया जाएगा।