अबनाः यमन के सैकड़ों नागरिकों ने शुक्रवार को सनआ में जुलूस निकालकर सऊदी अरब के खिलाफ नारे लगाये।
प्रदर्शनकारियों ने सऊदी अरब के हमलों के परिणाम स्वरूप निर्दोष नागरिकों की हत्या और यमन के मुख्य प्रतिष्ठानों की तबाही की निंदा की। प्रदर्शनकारियों ने ऐसे प्लेकार्ड उठा रखे थे जिन पर इन हमलों पर वैश्विक संस्थाओं की चुप्पी की निंदा में नारे दर्ज थे।
प्रदर्शनकारियों ने यमन की राजनीतिक और राष्ट्रीय शक्तियों से मांग की कि वह अपने मतभेदों को ताक पर रखते हुए और एकजुट होकर सऊदी अरब के अपराधों और आक्रामकता का मुकाबला करें।
प्रदर्शनकारियों ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद और अरब लीग से भी मांग की कि वह यमन के संबंध में कानूनी और नैतिक जिम्मेदारी पूरी करें और सऊदी अरब के अवैध हमलों को रोकने के लिए तत्काल कदम उठायें।
प्रदर्शनकारियों ने यमन की न्यायपालिका और क़ानूनी संस्थानों से भी मांग की कि वह कानूनी कार्यवाही करके सऊदी अरब के हाथों यमनी जनता के नरसंहार को रोकें।
12 अप्रैल 2015 - 12:52
समाचार कोड: 683045
यमन के सैकड़ों नागरिकों ने शुक्रवार को सनआ में जुलूस निकालकर सऊदी अरब के खिलाफ नारे लगाये।