अबनाः ज़ायोनी सैनिकों द्वारा फ़िलिस्तीनियों पर किए गए हमले में एक फ़िलिस्तीनी शहीद और तीन अन्य घायल हो गए।
ज़ायोनी शासन की जेल में क़ैद एक 22 वर्षीय युवा जाफ़र इब्राहीम एवज़, सही उपचार न मिल पाने के कारण हताहत हो गया था। इस युवा को दफ़्न करने के लिए ले जाते हुए लोगों ने ज़ायोनी शासन के विरुद्ध नारेबाज़ी की। उन लोगों पर ज़ायोनी शासन के सैनिकों ने पहले आंसू गैस के गोले फेंके और फिर फ़ायरिंग कर दी जिसके परिणाम स्वरूप उस युवा का 27 वर्षीय चचेरा भाई शहीद हो गया। यह घटना अलख़ील नगर के 11 किलो मीटर उत्तर पश्चिम में घटी।
ज़ायोनी सैनिकों की ओर से की जाने वाली फ़ायरिंग में तीन फ़िलिस्तीनी युवा गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि रबर की गोलियों और आंसू गैस के गोलों से भी दसियों फ़िलिस्तीनी घायल हुए।
11 अप्रैल 2015 - 19:28
समाचार कोड: 682877
ज़ायोनी सैनिकों द्वारा फ़िलिस्तीनियों पर किए गए हमले में एक फ़िलिस्तीनी शहीद और तीन अन्य घायल हो गए।