अबनाः आतंकवादियों के ठिकानों पर सीरियाई सेना की कार्रवाई में आईएसआईएल और अन्नुसरह समूहों के दो सौ आतंकवादी मारे गये हैं।
सीरियाई समाचार एजेंसी साना की रिपोर्ट के अनुसार उत्तरी क्षेत्र में इदलिब और पश्चिम में हिम्स और राजधानी दमिश्क के बाहरी इलाके में सेना की कार्यवाहियों में आईएसआईएल और अन्नुसरह आतंकवादी गुटों के कम से कम दो सौ आतंकवादी मारे गए हैं जबकि बड़ी संख्या में घायल भी हुये हैं। इस रिपोर्ट के अनुसार इन हमलों में आतंकवादियों का एक मिसाइल लांचर और स्वचालित हथियारों से लैस पंद्रह बख्तरबंद वाहन और टैंक भी नष्ट हुये हैं। जबकि इदलिब शहर के शांतिपूर्ण क्षेत्रों में शरण लेने की कोशिश में फरार करने वाले आतंकवादी भी सेना का निशाना बने हैं। जॉर्डन सीमा के निकट स्थित दरआ प्रांत के दक्षिण पश्चिम में अहरारूरशाम और अल्फ़ुरकान नामक आतंकवादी समूहों के ठिकानों पर सीरियाई सेना के हमलों में कई आतंकवादी हताहत और कई अन्य घायल हुए हैं जबकि भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद हुआ है।
8 अप्रैल 2015 - 07:46
समाचार कोड: 681932
आतंकवादियों के ठिकानों पर सीरियाई सेना की कार्रवाई में आईएसआईएल और अन्नुसरह समूहों के दो सौ आतंकवादी मारे गये हैं।