6 अप्रैल 2015 - 17:35
ईरानी फ़ोर्सेज़ ने एक आतंकवादी नेटवर्क को नष्ट कर दिया।

इस्लामी क्रांति की संरक्षक बल सिपाहे पासदारान ने घोषणा की है कि दक्षिण पूर्व ईरान में एक आतंकवादी गिरोह का नेटवर्क नष्ट कर दिया गया है।

इस्लामी क्रांति की संरक्षक बल सिपाहे पासदारान ने घोषणा की है कि दक्षिण पूर्व ईरान में एक आतंकवादी गिरोह का नेटवर्क नष्ट कर दिया गया है।

सिपाहे पासदारान की थल सेना के क़ुद्दस मुख्यालय ने घोषणा की है कि सोमवार की सुबह विदेशी जासूसी संगठनों से जुड़े एक आतंकवादी समूह को देश के दक्षिण पूर्व में क़स्रकंद और नेकशहर के क्षेत्रों में नष्ट कर दिया गया है। इस रिपोर्ट के अनुसार इस ऑप्रेशन में आतंकवादी गिरोह के सभी आतंकी मार दिए गए हैं। सिपाहे पासदारान के बयान में आया है कि सिपाह के जयालों ने हाल के दिनों में आतंकवादियों को खोजने,उनका पीछा करने और उनके ठिकानों का पता लगाने के बाद यह आप्रेशन किया है जिसमें आतंकवादी समूह को नष्ट कर दिया गया है। इस बयान के अनुसार सिपाहे पासदारान को आतंकवादियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद भी मिला है।