6 अप्रैल 2015 - 17:11
सऊदी अरब में सुरक्षाकर्मियों और सरकार विरोधियों के बीच भीषण संघर्ष।

सऊदी अरब के शिया क्षेत्र अलअवामिया में सुरक्षाकर्मियों और सरकार विरोधियों के बीच भीषण संघर्ष के परिणाम स्वरूप एक सुरक्षा अधिकारी की मौत व पांच अन्य घायल हुए हैं

अबनाः सऊदी अरब के शिया क्षेत्र अलअवामिया में सुरक्षाकर्मियों और सरकार विरोधियों के बीच भीषण संघर्ष के परिणाम स्वरूप एक सुरक्षा अधिकारी की मौत व पांच अन्य घायल हुए हैं। इस रिपोर्ट के अनुसार इन झड़पों में सुरक्षा कर्मियों ने चार विरोधियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। चालू ईसवी वर्ष में सऊदी अरब में विरोधियों और सरकार के बीच यह पहली झड़प है। अलअवामिया क्षेत्र, पूर्वी सऊदी अरब में स्थित है जहां तेल के विशाल भंडार मौजूद हैं। उल्लेखनीय है कि सऊदी अरब में आले सऊद के सत्ता में आने के बाद से इस देश में हमेशा, शिया मुसलमानों की उपेक्षा की जाती रही है और वह गरीबी व मुश्किल हालात में ज़िंदगी बिताने पर मजबूर हैं।