2 नवंबर 2026 - 19:27
ओमान के सुल्तान की ऐतिहासिक यात्रा, 48 साल बाद चीन पहुंचे 

ओमान चीन को कच्चे तेल की आपूर्ति करने वाला पांचवां सबसे बड़ा देश है। वहीं, अरब देशों में चीन का ओमान चौथा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है।

ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक अल सईद रविवार को दो दिवसीय ऐतिहासिक दौरे पर चीन की राजधानी बीजिंग पहुंचे। यह ओमान के किसी राष्ट्राध्यक्ष की चीन की पहली यात्रा है।

चीन की सरकारी समाचार एजेंसी सीजीटीएन के अनुसार, यह यात्रा दोनों देशों के बीच मई 1978 में राजनयिक संबंध स्थापित होने के 48 साल बाद हो रही है।

मस्कट टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग सोमवार को बीजिंग के ग्रेट हॉल ऑफ द पीपल में ओमान के सुल्तान का आधिकारिक स्वागत करेंगे।

यह यात्रा राष्ट्रपति शी जिनपिंग के निमंत्रण पर हो रही है। इसका उद्देश्य दोनों देशों के ऐतिहासिक संबंधों को मजबूत करना और विभिन्न क्षेत्रों में आपसी सहयोग को बढ़ावा देना है।

ओमान चीन को कच्चे तेल की आपूर्ति करने वाला पांचवां सबसे बड़ा देश है। वहीं, अरब देशों में चीन का ओमान चौथा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है।

रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2024 में चीन और ओमान के बीच द्विपक्षीय व्यापार 36.73 अरब डॉलर तक पहुंच गया था।

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
टिप्पणीसंकेत
captcha