4 अप्रैल 2015 - 18:45
 ईरान को एस 300 एंटी मिसाइल सिस्टम की आपूर्ति।

रूस के एक प्रमुख रक्षा विशेषज्ञ ने शुक्रवार को कहा है कि अगर संयुक्त राष्ट्र ने तेहरान को हथियारों की बिक्री पर प्रतिबंध हटाने का फैसला किया तो संभव है रूस ईरान को एस 300 एंटी मिसाइल सिस्टम की बिक्री करने पर तैयार हो जाये।

अबनाः रिपोर्ट के अनुसार रूस के एक प्रमुख रक्षा विशेषज्ञ ने शुक्रवार को कहा है कि अगर संयुक्त राष्ट्र ने तेहरान को हथियारों की बिक्री पर प्रतिबंध हटाने का फैसला किया तो संभव है रूस ईरान को एस 300 एंटी मिसाइल सिस्टम की बिक्री करने पर तैयार हो जाये।
रूस के उप विदेश मंत्री सर्गेई रियाबकोफ ने भी कहा है कि ईरान पर लगाये संयुक्त राष्ट्र के हथियारों के प्रतिबंध को समाप्त किए जाने की संभावना मौजूद है। मास्को में हथियारों के वैश्विक व्यापार के विश्लेषणात्मक केंद्र के प्रमुख ईगोर कोरूतशनको ने कहा है कि ईरान के खिलाफ प्रतिबंधों के ख़ात्में में हथियारों की बिक्री पर लगाया प्रतिबंध भी शामिल हो सकता है।