2 अप्रैल 2015 - 17:49
 अमेरिकी मिसाईल सिस्टम के खिलाफ दक्षिण कोरिया में विरोध प्रदर्शन।

दक्षिण कोरिया की जनता ने इस देश की संसद के सामने प्रदर्शन करके अमेरिका के अत्याधुनिक मिसाईल सिस्टम "थाड" स्थापित किए जाने का कार्यक्रम रोके जाने की मांग की

दक्षिण कोरिया की जनता ने इस देश की संसद के सामने प्रदर्शन करके अमेरिका के अत्याधुनिक मिसाईल सिस्टम "थाड" स्थापित किए जाने का कार्यक्रम रोके जाने की मांग की। अमेरिकी सेना ने इस साल मार्च के महीने में, उसके अनुसार उत्तर कोरिया के ख़तरे का मुक़ाबला करने के लिए, इस मिसाईल सिस्टम को स्थापित किए जाने को आवश्यक बताया है।
थाड मिसाइल की डिजाइन, ऊंचाई पर बैलिस्टिक मीज़ाईलों का पता लगाने के लिए की गई है और यह मिसाइल दो हजार किलोमीटर तक लक्ष्य का पता लगाने में सक्षम है। थाड मिसाइल, उत्तरी कोरिया के अलावा रूस के भी कुछ भागों को कवर कर सकता है, जिसके मद्देनजर मास्को ने भी इस मिसाइल सिस्टम स्थापित किए जाने का विरोध किया है।