31 मार्च 2015 - 11:51
अरब लीग द्वारा ईरानी द्वीप का मुद्दा उठाये जाने पर ईरान की प्रतिक्रिया।

ईरान के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मरज़िया अफ़ख़म ने शर्मुश् शेख बैठक में ईरानी द्वीप के बारे में उठाए जाने वाले मुद्दे को हस्तक्षेप बताते हुए कहा है कि इस तरह की कार्यवाही से इन ईरानी द्वीपों की ऐतिहासिक और क़ानूनी वैधता प्रभावित नहीं हो सकती।

अहलेबैत अ समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार ईरान के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मरज़िया अफ़ख़म ने शर्मुश् शेख बैठक में ईरानी द्वीप के बारे में उठाए जाने वाले मुद्दे को हस्तक्षेप बताते हुए कहा है कि इस तरह की कार्यवाही से इन ईरानी द्वीपों की ऐतिहासिक और क़ानूनी वैधता प्रभावित नहीं हो सकती। उन्होंने कहा है कि यह द्वीप, ईरान के अभिन्न हिस्से हैं और इन द्वीपों के सभी मामले, ईरान की राष्ट्रीय संप्रभुता के कानून के दायरे में अंजाम पा रहे हैं।
मरज़िया अफख़म ने कहा ईरान की नीति, हमेशा दोस्ती और पड़ोसी देशों के साथ अच्छे व्यवहार और एक दूसरे के सम्मान और आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप न करने के सिद्धांतों पर आधारित रही है। उन्होंने कहा कि दोस्ताना संबंधों को बढ़ावा देने के बारे में ईरान, किसी प्रकार की हद को क़बूल नहीं करता है और वह पड़ोसी देशों के साथ व्यापक सहयोग और समझौते का स्वागत करता है।