30 मार्च 2015 - 17:48
आईएसआईएल आतंकवादी बच्चों ने काटे सिर।

आतंकवादी टोले आईएसआईएल ने एक ताज़ा वीडियो अपलोड की है जिसमें दिखाया गया है कि आईएसआईएल में शामिल बच्चे सीरिया में लोगों का सर काट रहे हैं

अबनाः आतंकवादी टोले आईएसआईएल ने एक ताज़ा वीडियो अपलोड की है जिसमें दिखाया गया है कि आईएसआईएल में शामिल बच्चे सीरिया में लोगों का सर काट रहे हैं। अल-आलम के अनुसार आईएसआईएल द्वारा प्रसारित की गई इस वीडियो में दिखाया गया है कि अट्ठारह साल से कम उम्र के बच्चे सीरिया के नौ कैदियों का सिर काट रहे हैं। खबरों के अनुसार 2015 की शुरूआत से अब तक कम से कम चार सौ बच्चे और युवा आईएसआईएल में शामिल हुए हैं। यह ऐसी स्थिति में है कि पिछले साल जून से अब तक 120 से अधिक बच्चे जिनका संबंध पश्चिमी और अरब देशों से है, आईएसआईएल में शामिल हुए हैं। दूसरी ओर सीरियाई सूत्रों का कहना है कि आईएसआईएल ने जनवरी में भी कोबानी में एक सौ चालीस बच्चों पर आधारित एक दल बनाया था।