अबनाः रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा है कि वाशिंगटन सऊदी अरब को ईंधन भरने वाले विमान और बम उपलब्ध करेगा ताकि यमन में हवाई हमलों में मदद कर सके।
सऊदी अधिकारियों ने अमेरिका से मांग की है कि वह यमन के खिलाफ हवाई हमले के लिए सऊदी अरब को ईंधन भरने वाले विमान उपलब्ध कराये।
सऊदी अधिकारियों ने इसी तरह अमेरिका से और बमों की भी मांग की है। सऊदी अरब ने अपनी यह मांग ऐसे समय में अमेरिका के सामने पेश की हैं कि अमेरिका ने यमन के विरूद्ध हमलों का समर्थन करने के साथ ही यमन पर हमले में मदद के लिए योजनाकारों और सुरक्षा बलों की संख्या में वृद्धि कर दी है।
अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि अमेरिकी सेना के योजनाकारों ने जासूसी की उड़ानों के बारे में ऑनलाइन जानकारी सऊदी सैनिकों को देने का सिलसिला शुरू किया है। अमेरिकी सेना ने घोषणा की कि उनके जासूसी विमानों की संख्या में वृद्धि हो रही है। यमन के खिलाफ हवाई हमलों के साथ ही जमीनी लड़ाई भी जारी है।
28 मार्च 2015 - 19:27
समाचार कोड: 679679
अमेरिकी अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा है कि वाशिंगटन सऊदी अरब को ईंधन भरने वाले विमान और बम उपलब्ध करेगा ताकि यमन में हवाई हमलों में मदद कर सके।