अबनाः रिपोर्ट के अनुसार बान की मून ने मिस्र के शहर शर्मुश् शेख में अरब लीग के 26वें शिखर सम्मेलन में कहा कि सभी प्रयास दुनिया में बढ़ते उग्रवाद का मुकाबला करने और साथ ही ग़ज़्जा की दर्दनाक स्थिति पर केंद्रित होनी चाहियें।
उन्होंने कहा कि फिलिस्तीनी जनता वास्तविक दुख और संकट व सख्ती में ज़िंदगी गुजार रहे हैं। बान की मून ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सभी पक्षों की आपसी बातचीत से लीबिया के संकट को हल करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि ट्यूनीशिया में हालिया आतंकवादी हमला आतंकवादी गुट की ओर से बेगुनाह जनता को निशाना बनाने को दर्शाता है।
उन्होंने इस बात पर बल दिया कि आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए चरमपंथ के कारण और जड़ों की समीक्षा की जानी चाहिए।
28 मार्च 2015 - 19:27
समाचार कोड: 679677
बान की मून ने मिस्र के शहर शर्मुश् शेख में अरब लीग के 26वें शिखर सम्मेलन में कहा कि सभी प्रयास दुनिया में बढ़ते उग्रवाद का मुकाबला करने और साथ ही ग़ज़्जा की दर्दनाक स्थिति पर केंद्रित होनी चाहियें