27 मार्च 2015 - 08:33
यमन ने सऊदी अरब के चालीस सैनिकों को किया गिरफ्तार।

विलायत पोर्लटः यमन के सूत्रों ने कहा है कि उत्तरी क्षेत्रों में सऊदी अरब से सटी सीमा पर यमन सेना के साथ लड़ाई में लगभग चालीस सऊदी सैनिकों को बंदी बना लिया गया है।

फार्स समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार यमन की वायुसेना ने सऊदी अरब और कुछ अन्य देशों के हवाई हमलों की प्रतिक्रिया में सऊदी अरब के एक युद्धक विमान को मार गिराया है। सूत्रों के अनुसार विमान के पायलट का नाम मुस्तफा श्मसान है। कहा जा रहा है कि अभी इस पायलट के बारे में कोई सूचना प्राप्त नहीं हो सकी है।

यमन में सऊदी अरब के हमले की शुरुआत के बाद यह पहला विमान है जो राजधानी सनआ की सीमा में मार गिराया गया है। इस रिपोर्ट के अनुसार अंसारूल्लाह और मोहम्मद अब्दुल वह्हाब के सेनाओं के बीच सऊदी अरब के सीमा क्षेत्र सादह में घमासान की लड़ाई जारी है।

अंसारूल्लाह ने अपने देश के सीमावर्ती क्षेत्र सादह पर सऊदी अरब के हमले के जवाब में,सऊदी अरब में नजरान के कई क्षेत्रों का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया है।

यमन के अंसारूल्लाह जनांदोलन ने सादह और नजरान क्षेत्रों में सऊदी सुरक्षा बलों पर हमला करके चालीस सऊदी सैनिकों को बंदी बना लिया है। इससे पहले अल-आलम समाचार चैनल ने खबर दी थी कि अंसारूल्लाह ने सऊदी अरब के पैंतीस ग्रामीण क्षेत्रों को अपने कब्जे में ले लिया है।