26 मार्च 2015 - 19:00
 रौज़ों की सुरक्षा करते हुये ईरानी जवान शहीद।

ईरान के शहर आमुल के “दाबोदश्त” क्षेत्र के रहने वाले जवान हादी जाफ़री अहलेबैत अ.ह के रौज़ों की रक्षा करते हुए 30 साल की उम्र में शहीद हौ गये।

अबनाः ईरान के शहर आमुल के “दाबोदश्त” क्षेत्र के रहने वाले जवान हादी जाफ़री अहलेबैत अ.ह के रौज़ों की रक्षा करते हुए 30 साल की उम्र में शहीद हौ गये। हादी जाफ़री जिसने हालिया दिनों में एम ए पास करने के बाद आमुल की स्वंयसेवी संस्था बसीज के माध्यम से आतंकी गुट आईएस (दाइश) का मुकाबला करने के लिये इराक़ गये थे जहां आईएस आतंकवादियों से लड़ते हुये शहीद हो गये। इराक़ी सूत्रों के अनुसार यह ईरानी जवान तिकरित में शहीद हुआ है। शहीद का अंतिम संस्कार आज आमुल शहर में किया जायेगा।