17 मार्च 2015 - 17:12
 इराक़ और क्षेत्र में आतंकवादियों का अंत बहुत जल्द।

इराक़ के उप राष्ट्रपति ओसामा अलनजीफ़ी ने कहा है कि मूसेल में लड़ाई, इराक़ और क्षेत्र में आतंकवादियों की कमर तोड़ कर रख देगी।

अबनाः इराक़ के उप राष्ट्रपति ओसामा अलनजीफ़ी ने कहा है कि मूसेल में लड़ाई, इराक़ और क्षेत्र में आतंकवादियों की कमर तोड़ कर रख देगी।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार इराक़ के उप राष्ट्रपति ओसामा अलनजीफ़ी ने नैनवा प्रांत की आज़ादी के लिए सैन्य संसाधन की मज़बूती पर बल दिया है। ओसामा अलनजीफ़ी के कार्यालय ने एक बयान में कहा है कि इराक़ के उप राष्ट्रपति ने कल रात रक्षामंत्री के साथ नैनवा प्रांत के प्रतिनिधियों के साथ एक लम्बी बैठक की।
ओसामा अलनजीफ़ी ने बैठक में कहा कि अब समय आ पहुंचा है कि हम नैनवा राज्य को आजाद कराने के लिए अपने संसाधन और शक्ति का इस्तेमाल करें, क्योंकि इस राज्य की जनता बेसब्री से अपने राज्य को आतंकवादियों के वुजूद से मुक्त करने के लिए इंतजार कर रहे हैं।
उन्होंने इस प्रांत के सभी प्रतिनिधियों से अपील कि स्वयंसेवक बलों की संख्या में बढ़ोत्तरी के लिए अपनी पूरी कोशिशें करें और उन्हें विकसित हथियारों से लैस करें।
ताकि वह इराक़ को आतंकवादियों के क़ब्ज़े से आज़ाद करायें, उन्होंने कहा कि मूसेल में लड़ाई निर्णायक होगी और आतंकवादियों की कमर न केवल इराक में बल्कि पूरे क्षेत्र में टूट जाएगी।
यह ऐसे समय में है कि जब इराक़ के उप राष्ट्रपति ने इससे पहले घोषणा की थी कि नैनवा राज्य की आज़ादी में देरी नहीं की जाएगी और उन्होंने इस प्रांत को तकफीरी आतंकवादी गिरोह आईएसआईएल के आतंकवादियों के वुजूद से मुक्त कराने के लिए फ़ोर्स तैयार करने की अपील की थी।