21 जनवरी 2015 - 20:49
 इस्राईल, विनाशकारी आंधी के इंतेजार में रहे।

ईरान के इस्लामी इंक़ेलाब के संरक्षक बल सिपाहे पासदारान के सर्वोच्च कमांडर ने कहा है कि इस्राईल विनाशकारी आंधी के इंतजार में रहे।

ईरान के इस्लामी इंक़ेलाब के संरक्षक बल सिपाहे पासदारान के सर्वोच्च कमांडर ने कहा है कि इस्राईल विनाशकारी आंधी के इंतजार में रहे। रिपोर्ट के अनुसार ईरान के इस्लामी इंक़ेलाब के संरक्षक बल सिपाहे पासदारान के सर्वोच्च कमांडर जनरल मोहम्मद अली जाफ़री ने इस्राईल की हालिया आक्रामकता की ओर इशारा करते हुए कहा है कि ज़ायोनी सरकार अपनी आक्रामकता के बाद अब विनाशकारी आंधी के इंतजार में रहे।
उन्होंने कहा कि जब तक मध्य पूर्व, ज़ायोनी शासन के नापाक वुजूद से पाक नहीं कर दिया जाता ईरान, इस्राईल विरोधी प्रतिरोध जनांदोलनों का समर्थन जारी रखेगा। उन्होंने कहा कि ईरान के इस्लामी इंक़ेलाब के संरक्षक बल सिपाहे पासदारान क्षेत्र से बुराई के रोगाणु के पूर्ण पतन तक मुस्लिम संगठनों और प्रतिरोध आंदोलनों का समर्थन जारी रखेगा। उन्होंने कहा कि इस्राईल के हमले से पता चलता है कि सीरिया में जारी जंग की आग, इस्राईल और उसके समर्थकों की लगाई हुई है और हमें इस जंग में इस्राईल समर्थकों को पराजित करना होगा।
गौरतलब है कि मंगलवार को ईरान के इस्लामी इंक़ेलाब के संरक्षक बल सिपाहे पासदारान की ओर से यह बयान ऐसे समय में सामने आया है कि जब दो दिन पहले सीरिया के गोलान में इस्राईल के हवाई हमले में हिज़्बुल्लाह के 6 मुजाहिद और ईरान के इस्लामी इंक़ेलाब के संरक्षक बल सिपाहे पासदारान के एक ब्रिगेडियर जनरल शहीद हो गए थे।