16 दिसंबर 2014 - 18:26
 दुनिया के पास ईरान के खिलाफ़ पाबंदियों को उठाने के अलावा कोई चारा नहीं।

ईरान के राष्ट्रपति ने कहा है कि विद्वानों, शिक्षकों, धार्मिक नेताओं और मराजए केराम सहित पूरी ईरानी क़ौम ज़ालिमाना पाबंदियों की विरोधी है।

ईरान के राष्ट्रपति ने कहा है कि विद्वानों, शिक्षकों, धार्मिक नेताओं और मराजए केराम सहित पूरी ईरानी क़ौम ज़ालिमाना पाबंदियों की विरोधी है।
रिपोर्ट के अनुसार ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने तेहरान में सेंट्रल बैंक की 54 वीं वार्षिक बैठक के अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया के पास ईरान के खिलाफ़ पाबंदियों को उठाने के अलावा कोई और रास्ता नहीं है। उन्होंने जोर देकर कहा कि दुनिया के पास ईरान पर से प्रतिबंध उठाने के सिवा अब कोई दूसरा रास्ता ही नहीं है क्योंकि वह इससे पहले वाले विकल्प का वह अनुभव कर चुके हैं, अगर फिर उसी रास्ते पर चलेंगे तो अधिक नुकसान उठाएंगे।
ईरानी राष्ट्रपति ने देश के शांतिपूर्ण और कानूनी परमाणु गतिविधियों पर जोर देते हुए कहा कि ईरान दुनिया के साथ तार्किक बातचीत जारी रखेगा। उन्होंने कहा कि खुद को दुनिया के साथ सहयोग के लिए तैयार रखें और जान लें कि निकट भविष्य में कई निवेशक ईरान आने वाले हैं।